Skip to main content

पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर का स्वतंत्रता दिवस पर सन्देश

स्वतंत्रता की 71वीं वर्षगांठ के पावन पर्व पर आप सभी जैसलमेर वासियों को मेरी तरफ से एवं जिला पुलिस की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन

स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर मैं, गौरव यादव, अपने विचार आपके समक्ष व्यक्त करना चाहता हूंः-

जैसलमेर अपने प्राकृतिक सुनहरी सुन्दरता के लिए पूरे विश्व में शानदार पहचान बना चुका है तथा गोल्डन सीटी के नाम से विश्व विख्यात पर्यटन स्थली है। यहां आने वाले सैलानियों का ध्यान सबसे पहले सड़को की स्वच्छता एवं सुरक्षा की तरफ जाता है। कहते है ‘‘फस्र्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन’’। हालांकि सड़कों के रख रखाव की जिम्मेदारी सरकारी एजेन्सियों की है किन्तु यदि हम सब नागरिक अपना अपना घर व आस-पास सफाई रखें तथा सड़को को गन्दा न करें। तो स्वच्छता के स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि आयेगी। राह चलते राहगीर निर्धारित स्थान पर ही कचरा पात्र में कचरा डालें, आईये हम सब मिलकर ‘‘स्वच्छ भारत - स्वच्छ राजस्थान - स्वच्छ जैसलमेर’’ बनावें।
सड़क की सफाई के साथ ही साथ दूसरा पहलू सड़क पर सुरक्षा का भी है। पुलिस सड़क सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्य का निरन्तर निर्वहन कर रही है परन्तु यह कार्य आमजन के सम्पूर्ण सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है। अतः प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करें जैसे दो पहिया वाहन चालक हैलमेट का प्रयोग करें व चैपहिया वाहन चालक सीट बैल्ट का प्रयोग करें। इसके साथ-साथ किसी को कोई भी व्यक्ति शरारत या बदमाशी करता दिखे तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें, हो सके तो आॅडियो / विडियो बनाकर प्रेषित करें ताकि अवांच्छित तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सकें। हर व्यक्ति के अधिकार के साथ कर्तव्य भी है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी ड्यूटी करेगा तथा नियमोें का पालन करेगा तब सड़क पर दुर्घटना में कमी आ सकेगी तथा अपराधों की रोकथाम भी हो सकेगी। 

पर्यटन से सम्बन्धित एक गम्भीर समस्या लपको की भी है जो सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते है तथा उन्हे परेशान करते है। इस सम्बन्ध में पुलिस अपना कार्य कर रही है तथा इस वर्ष इस कार्य को और गति प्रदान करेगी। इस सम्बन्ध में आप सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि लपकों को पनाह न दे, यदि कोई लपकागिरी करता हो तो पुलिस को तुरन्त इतला करें तथा यहां आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा का अहसास करावें एवं यहां आने वाले पर्यटकों के समक्ष जैसलमेर की अच्छी छवि पेश करें। 

पर्यटन नगरी होने के साथ साथ जैसलमेर भारत का सीमावर्ती जिला है। जिसके कारण इसका सामरिक दृष्टि से अपना अलग महत्व है। जैसलमेर जिले से 471 किमी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। देश की सुरक्षा एजेन्सिया सीमा की सुरक्षा तत्परता से करती है। लेकिन देश के जिम्मेदार नागरिक होने के कारण देश की सुरक्षा का दायित्व हम सब का है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

आज के डिजीटल युग में सोशल मीडिया का प्रचलन दिनो दिन बढ़ा है, प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में स्मार्ट फोन / टेबलेट है तथा वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। किसी को जाने बिना ही फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेज देेते है तथा अनजान व्यक्ति की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते है इस सम्बन्ध में प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहना होगा। सोशल मीडिया पर सोच-समझकर ही फै्रन्डस बनावे एवं विचार व्यक्त करें तथा कोई भी फोटो/विडियो/आॅडियो काॅपी-पेस्ट करने से पहले उसके बारे में संतुष्टि कर ले कि वह देश की सुरक्षा व्यवस्था या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना वाला नहीं हो, ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी भाईचारा बना रहे। 

जैसलमेर सीमावर्ती जिला होने से हम सब का अतिरिक्त दायित्व है कि जाति, धर्म, साम्प्रदायिकता से उपर उठकर जैसलमेर जिले का सुरक्षित रखे व संयुक्त रूप से विकास की ओर अग्रसर करें जिससे देश की एकता, अखण्डता व आपसी सौहार्द कायम रह सकें।

जिला जैसलमेर में साम्प्रदायिक सौहार्द के रूप में विख्यात बाबा रामदेवजी का मेला लगता है। वर्तमान में बाबा के दर्शनार्थ राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न जगहों से दर्शनार्थियों का आवागमन हो रहा है। इस सम्बन्ध में दर्शनार्थियों व जिलेवासियों से मेरा अनुरोध है कि मेले में व्यवस्था बनाये रखे तथा आने-जाने वाली सड़कों पर भी ऐसी व्यवस्था हो कि आने वाले दर्शनार्थी सहज एवं सुरक्षित महसूस करें, क्योंकि हमारे यहां आने वाल हर दर्शनार्थी/पर्यटक हमारा अतिथि है ‘‘अतिथी देवों भवः’’ भारत की संस्कृति है तो अतिथियों का सम्मान तथा सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है जिसे हमें सजग रहकर पूरा करना है।

वर्तमान मेें जैसलमेर का उतरोत्तर विकास हो रहा है, यहां पर खनिजों व प्राकृतिक उर्जा का विशाल भण्डार है तथा इसके कारण विभिन्न प्रकार के औद्योगिक संस्थानों का विकास हुआ है। दूसरी ओर इंदिरा गांधी नहर की वजह से जिले की काया पलट हो गई है। रेगिस्तान के रूप में जाना जाने वाला जिला हरा-भरा एवं पयर्टन नगरी तथा विकसित जिले की श्रैणी में आ रहा है। 

जैसलमेर के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को विकासोन्मुख सोच विकसित करनी चाहिए क्योंकि आज जैसलमेर मेें खनिज, उद्योग, पर्यटन व नहर के कारण विकास हुआ है यदि प्रत्येक व्यक्ति उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक रूप से व विकासोन्मुख उपयोग करें तो जिले का वर्तमान से तीन-चार गुणा तेजी से विकास हो सकता है तथा जैसलमेर देश व राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

अपनी बात को समाप्त करने पहले मैं चाहुंगा कि 71वें स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम संकल्प ले कि: 

"जाति, धर्म व साम्प्रदायिकता की भावना से उपर उठकर सजग, स्वच्छ, सम्पन्न एवं सुदृढ समाज का निर्माण करें एवं भारत देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता बनाये रखें।"

हमारी स्वच्छ मानसिकता ही स्वतंत्र भारत की पहचान है।

                 जय हिन्द




Comments

  1. गौरव यादव एक अच्छे आईपीएस हैं जहाँ भी जाएंगे मैं उम्मीद करता हूँ वहां सिस्टम को सुधारेंगे।
    शुभकामनाये

    ReplyDelete
  2. Happy Independence Day.
    Your commitment towards society is appreciable.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Happy Independence day and Thanks a lot for the appreciation.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कर्ण और कृष्ण का संवाद - रामधारी सिंह 'दिनकर'

Following is excerpt from poem Rashmirathi written by Ram dhari singh dinkar. Karna reply to Krishna when he told story of his birth and ask him to join pandava side. सुन-सुन कर कर्ण अधीर हुआ, क्षण एक तनिक गंभीर हुआ,  फिर कहा "बड़ी यह माया है, जो कुछ आपने बताया है  दिनमणि से सुनकर वही कथा मैं भोग चुका हूँ ग्लानि व्यथा  मैं ध्यान जन्म का धरता हूँ, उन्मन यह सोचा करता हूँ,  कैसी होगी वह माँ कराल, निज तन से जो शिशु को निकाल  धाराओं में धर आती है, अथवा जीवित दफनाती है?  सेवती मास दस तक जिसको, पालती उदर में रख जिसको,  जीवन का अंश खिलाती है, अन्तर का रुधिर पिलाती है  आती फिर उसको फ़ेंक कहीं, नागिन होगी वह नारि नहीं  हे कृष्ण आप चुप ही रहिये, इस पर न अधिक कुछ भी कहिये  सुनना न चाहते तनिक श्रवण, जिस माँ ने मेरा किया जनन  वह नहीं नारि कुल्पाली थी, सर्पिणी परम विकराली थी  पत्थर समान उसका हिय था, सुत से समाज बढ़ कर प्रिय था  गोदी में आग लगा कर के, मेरा कुल-वंश छिपा कर के  दुश्मन का उसने काम किया, माताओं को बदनाम किया  माँ...

रश्मिरथी ( सप्तम सर्ग ): कर्ण वध - रामधारी सिंह 'दिनकर'

1 निशा बीती, गगन का रूप दमका, किनारे पर किसी का चीर चमका। क्षितिज के पास लाली छा रही है, अतल से कौन ऊपर आ रही है ? संभाले शीश पर आलोक-मंडल दिशाओं में उड़ाती ज्योतिरंचल, किरण में स्निग्ध आतप फेंकती-सी, शिशिर कम्पित द्रुमों को सेंकती-सी, खगों का स्पर्श से कर पंख-मोचन कुसुम के पोंछती हिम-सिक्त लोचन, दिवस की स्वामिनी आई गगन में, उडा कुंकुम, जगा जीवन भुवन में । मगर, नर बुद्धि-मद से चूर होकर, अलग बैठा हुआ है दूर होकर, उषा पोंछे भला फिर आँख कैसे ? करे उन्मुक्त मन की पाँख कैसे ? मनुज विभ्राट् ज्ञानी हो चुका है, कुतुक का उत्स पानी हो चुका है, प्रकृति में कौन वह उत्साह खोजे ? सितारों के हृदय में राह खोजे ? विभा नर को नहीं भरमायगी यह है ? मनस्वी को कहाँ ले जायगी यह ? कभी मिलता नहीं आराम इसको, न छेड़ो, है अनेकों काम इसको । महाभारत मही पर चल रहा है, भुवन का भाग्य रण में जल रहा है। मनुज ललकारता फिरता मनुज को, मनुज ही मारता फिरता मनुज को । पुरुष की बुद्धि गौरव खो चुकी है, सहेली सर्पिणी की हो चुकी है, न छोड़ेगी किसी अपकर्म को वह, निगल ही जायगी सद्धर्म को वह । मरे अभिमन्यु अथवा भीष्म टूटें, पिता के प्राण...

मोची

मुंबई स्थित मलाड स्टेशन के बाहर बैठने वाला एक मोची मेरे लिए पिछले 4 महीनों से कौतूहल का विषय बना हुआ था। 4 माह पूर्व मैंने मलाड स्थित एक कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी, यद्यपि मेरी पिछली नौकरी की तुलना में वेतन यहां कुछ कम था परंतु महत्वपूर्ण बात यह थी कि यह मेरे निवास स्थान बोरीवली से बहुत ही नज़दीक था जिसकी वजह से मुझे सुबह एवं शाम दोनों वक्त स्वयं के लिए समय मिल जाता था। मेरी अन्य आदतों में एक बहुत ही गैर जरूरी आदत यह रही है कि मैं रोज ऑफिस जाने से पहले अपने जूते मोची से पॉलिश करा कर जाता रहा हूं। ऑफिस का वक्त 9:30 बजे प्रारंभ होता था और मैं सामान्यता 9:15 बजे मलाड स्टेशन पर उतर कर अपने जूते पॉलिश कराने के पश्चात 9:25 बजे तक ऑफिस पहुंच जाया करता था। नई नौकरी ज्वाइन किए हुए करीब 1 हफ्ते का वक्त गुजरा होगा मैं रोज की तरह स्टेशन से उतर कर जिस जगह कतार में 5-6 मोची बैठे रहते थे उस और अपने जूते पॉलिश कराने के उद्देश्य से गया। आज मैं समय से थोड़ा पहले निकला था, वक्त करीब 9:00 बज रहे थे मैंने देखा की बाकी सभी मोची व्यस्त थे एवं एक थोड़ा अलग सा दिखने वाला मोची अभी अभी तुरंत ही आया था। उसे ख...

शब्द हैं विचार हैं

शब्द हैं विचार हैं । शब्दों में विचार है, या विचारों में शब्द है । कभी विचार हैं तो शब्द नहीं, और कभी शब्द हैं तो विचार नहीं । न विचार सदा रहे बंधे, शब्दों के जाल में । न शब्द सर्वदा रहे, विचारों के प्रभाव में । शब्द जो निशब्द है, विचार सब व्यर्थ है । विचार जो भ्रांत है, शब्द सब निरर्थ हैं । उपयुक्त विचार अयुक्त शब्द, युद्ध का प्रारब्ध है । कुटिल विचार मृदु शब्द, विध्वंस का आरम्भ है । शब्द व विचार के इस युद्ध को विराम देकर । विचारों के सागर से शब्दों के मोती निकालकर , उन मोतियों को विचारों के धागों में पिरोने वाला । जिसने इनका निष्कलंक संतुलन है पाया, वही उत्तम मनुष्य है कहलाया ।

Guidelines for Lie Detection / Narco analysis / Polygraphy etc Test

Supreme Court in Smt Selvi & Ors vs State of Karnataka (Criminal Appeal No. 1267 of 2004) on 5th May 2010 held that:  No individual should be forcibly subjected to any of the techniques in question, whether in the context of investigation in criminal cases or otherwise. Doing so would amount to an unwarranted intrusion into personal liberty. However, the court allowed voluntary administration of the impugned techniques in the context of criminal justice, provided that certain safeguards are in place. Even when the subject has given consent to undergo any of these tests, the test results by themselves cannot be admitted as evidence because the subject does not exercise conscious control over the responses during the administration of the test. However, any information or material that is subsequently discovered with the help of voluntary administered test results can be admitted, in accordance with Section 27 of the Evidence Act, 1872. The National Human Rights Commission ...