Skip to main content

नेताजी

"जो कुछ अच्छा हुआ,
वह हमने किया,

जो कुछ बुरा हुआ,
वह किया अधिकारियों ने,

यह सीधी बात नहीं समझती जनता,
ख़ुद भी होती है परेशान,
हमें भी करती है परेशान.

कुछ मत देखो,
कुछ मत सुनो,

कुछ मत कहो,
बस हमें वोट देते रहो"

Comments

Post a Comment